बिहार का लिट्टी-चोखा | Best Litti-Chokha

Click Here to Join the Telegram Channel

बिहार का लिट्टी-चोखा राज्य की प्रमुख पारंपरिक डिश है जो बिहारी खानपान की अनिवार्य हिस्सा है। लिट्टी को आग पर सेंक कर और बिना तेल में भूने बनाया जाता है, और चोखा को आग पर पकाये हुए बैंगन, टमाटर को प्याज, धनिया और नमक के साथ मिलाकर बनाया जाता है। लिट्टी चोखा विशेष तौर पर बिहार के लोगों के बीच एक आदर्श पारंपरिक खाना है।

बिहार का लिट्टी-चोखा

बिहार का लिट्टी-चोखा: Best Litti-Chokha

बिहार के खास पारंपरिक व्यंजन लिट्टी-चोखा का भोजन सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। यह न केवल एक भोजन है, बल्कि बिहार की पहचान भी है। कहा जाता है इसकी शुरुआत मगध साम्राज्य से हुआ और अलग-अलग समय में अलग-अलग रूप में खाया जाता रहा। आज के समय में लिट्टी चोखा बोलते ही उसमे अपने आप बिहार जुड़ जाता है और यही बात लिट्टी चोखा को बिहारी लिट्टी चोखा बनाता है।

लिट्टी-चोखा बनाने का बर्तन

लिट्टी बनाने के पुराने तरीके हैं उसे आग पर सेंकना लेकिन आज के दौर में हर लोगों के लिए ये संभव नहीं की वो आग पर सेंक सके इसलिए बाज़ार में तरह-तरह के लिट्टी बनाने वाला बर्तन उपलब्ध हैं। यहाँ पर लिट्टी बनाने वाले बर्तनों की तस्वीर दिया गया है आप चाहें तो इन तस्वीर पर क्लिक कर उसे ख़रीद भी सकते हैं

लिट्टी-चोखा बनाने का बर्तन
लिट्टी-चोखा बनाने का बर्तन
लिट्टी-चोखा बनाने का बर्तन
लिट्टी-चोखा बनाने का बर्तन

लिट्टी-चोखा कैसे बनता है: Litti-Chokha Recipe

यहाँ हम ये जानेंगे कि लिट्टी चोखा बनाने के लिए किन किन सामग्रियों की जरूरत पड़ती है और कैसे उन्हें बनाया जाता है

लिट्टी बनाने की सामग्री

लिट्टी कैसे बनाते हैं

Step 1

गेहूं के आटे में थोड़ा सा तेल या घी मिलाएं।

Step 2

पानी के साथ आटा मिलाकर मांसला तैयार करें।

Step 3

सत्तू, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अजवाइन, हल्दी, और नमक मिला कर मिक्स कर लें

Litti-Chokha Recipe

Step 4

आटे की छोटी-छोटी गोल लोइयां बनाकर उन्हें थोड़ा चपटा कर लें और इसमें सत्तू का तैयार मिक्स भर लें

Step 5

आटे को स्टफिंग के चारों ओर बंद करके वापस गेंद का आकार दें

लिट्टी कैसे बनाते हैं

Step 6

भरवां बॉल्स को अंगीठी पर या ओवन में धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भून लें

चोखा बनाने की सामग्री

चोखा कैसे बनाते हैं

Step 1

टमाटर, बैंगन और हरी मिर्च को खुली आंच पर या ओवन में तब तक ग्रिल करें या भूनें जब तक वे जलकर नरम न हो जाएं।

Step 2

ग्रिल होने पर टमाटर और बैंगन का छिलका उतार लें और उन्हें एक साथ मैश कर लें

Step 3

एक बाउल में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर मिला लें

Step 4

चोखा बनाने के लिए मसले हुए टमाटर और बैंगन को प्याज के मिश्रण के साथ मिलाएं

Bihari Litti-Chokha (लिट्टी-चोखा) की विशेषता

लिट्टी को तेल में नहीं बल्कि आग पर सेंक कर बनाया जाता है बहुत जगहों पर लिट्टी को ओवन या कुकर में भी बनाते हैं , जिससे उसकी स्वाद बढ़ जाती है। चोखा में पके टमाटर और बैंगन का सोंधा स्वाद अद्भुत होता है।

बिहार के लोगों का आदर्श भोजन

इस तरीके से आप आसानी से घर पर बिहार के मशहूर लिट्टी-चोखा का आनंद उठा सकते हैं। लिट्टी-चोखा न केवल एक विशेष व्यंजन है, बल्कि यह बिहार की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है।

क्या लिट्टी-चोखा बिहार का व्यंजन है

litti-chokha aur bihar

इस बात को कोई साक्ष्य नहीं है लेकिन ये सर्वस्वीकृत है की लिट्टी-चोखा बिहार का व्यंजन है, इतिहास में काफ़ी जगह इसका संबंध बिहार से मिला है।

लिट्टी-चोखा का इतिहास

लिट्टी-चोखा का इतिहास बहुत पुराना है और इसका संबंध मगध काल से जुड़ा हुआ है। जैसा कि हमसब जानते हैं मगध साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र हुआ करती थी, जिसे आज हम पटना के नाम से जानते हैं और मगध के राजा थे चंद्रगुप्त मौर्य ।वो युद्ध के समय भोजन के रूप में लिट्टी चोखा लेकर जाया करते थे क्योंकि लिट्टी-चोखा की खासियत होती है की ये जल्दी खराब नहीं होता।

लिट्टी-चोखा बहुत ही सुरक्षित भोजन है क्योंकि इसमें किसी तरह की कोई हानिकारक चीज का उपयोग नहीं होता इसलिए हर युद्ध में या फिर सफर में इसका उपयोग होता रहा है।

bihari Litti-Chokha के इतिहास मुगल काल से भी है, मुगलों ने लिट्टी चोखा को मांस के साथ जोड़ा और उस कारण मांसाहारी लोग इसे और पसंद करने लगे।

अंग्रेजों ने लिट्टी-चोखा को करी के साथ बनवाया और लोगों तक पहुँचाया।

युद्ध के दौरान सैनिक लिट्टी-चोखा को ख़ाना पसंद करते थे, सैनिकों को इससे ताकत मिलती थी। ये पेट कि लिये काफी फायदेमंद होता था थी और आसानी से रखा जा सकता था।

FAQs

क्या लिट्टी-चोखा बिहार का व्यंजन है

हाँ, ये माना जाता है कि लिट्टी-चोखा बिहार का व्यंजन है और इतिहास में भी इस बात का जिक्र है।

चोखा में क्या क्या डाला जाता है?

बैंगन, टमाटर, अदरक और हरा धनियां, हरी मिर्च और नमक डालकर चोखा बनाया जाता है, कहीं-कहीं लोग अपने स्वादानुसार आलू भी डालते हैं।

लिट्टी के अंदर क्या भरा होता है?

लिट्टी के अंदर चने के सत्तू का स्टफिंग भरी जाती है, चने के सत्तू को प्याज, लहसुन, अदरक, अजवाइन, मंगरैल, नमक, हरी मिर्च, निम्बू का रस, तेल आदि के साथ मिक्स कर के लिट्टी के अंदर भरा जाता है


लिट्टी चोखा कहाँ का मशहूर है?

आम तौर पर लिट्टी चोखा मतलब ही बिहार का लिट्टी चोखा होता है, आप बिहार में कहीं भी लिट्टी चोखा खायेंगे तो काफ़ी स्वादिष्ट पायेंगे लेकिन मौर्यालोक पटना और न्यूमार्केट पटना के लिट्टी चोखे बहुत मशहूर हैं।

अधिक जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें

नोट:- अगर आप ऐसे किसी भी बिहारी खानपान को जानते हैं जो I Am Brand Bihar का हिस्सा बन सके तो उस से संबंधित जानकारी आप हमें admin@iambrandbihar.com शेयर कर सकते हैं या फिर Contact Us पेज पर हमसे जुड़ सकते हैं।*हम उस जानकारी को आपके नाम के साथ पब्लिश करेंगे।

1 thought on “बिहार का लिट्टी-चोखा | Best Litti-Chokha”

Leave a Comment

क्या आप बिहार के इन 13 मशहूर खानपान के बारे में जानते हैं बिहार की 10 छुपी हुई और अनजान तथ्य Bihar jati janaganana 2023 Amazing facts about best colleges in Bihar