ईशान किशन भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर जो झारखंड के लिए खेलते है। ईशान एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर है।किशन विश्व कप २०२३ के भारतीय टिम का हिस्सा हैं और 2022 इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं।
ईशान ने अपने कोच के सलाह पर झारखंड के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि बिहार राज्य क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई से अपना मान्यता नहीं दिया था।
ईशान को 2014 में झारखंड रणजी टीम में चुना गया।
22 दिसंबर 2015 को ईशान को 2016 अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था।

Table of Contents
ईशान किशन जीवनी | व्यक्तिगत जानकारी | करियर
ईशान किशन का जन्म 18 July 1998 को पटना, बिहार में हुआ था। ईशान के बड़े भाई राज किशन ने ईशान के क्रिकेट कैरियर को आगे बढ़ाने में उसका मदद किया। ईशान किशन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज ऐडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते है।
ईशान का पैतृक आवास गोरडिहा है जो की औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल में है।
ईशान का नवादा कनेक्शन
ईशान किशन की दादी सुचित्रा सिन्हा नवादा जिले में सिविल सर्जन थी और सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने ने वहीं अपना घर बना लिया इसलिए काफी लोग ईशान को नवादा का मानते हैं, हालाँकि बाद में वे सभी पटना चले गए और वहीं बस गए।
Ishan Kishan Personal Information
माता-पिता(Mother-Father ): प्रणव कुमार पांडेय-सुचित्रा सिंह
राष्ट्रीयता (Nationality): भारतीय
धर्म (Religion): हिन्दू
जाति (Caste): भूमिहार ब्राह्मण
राशिफल: कर्क राशि

शैक्षिक योग्यता:
स्कूल: दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना
कॉलेज/University: कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना
रूचि: टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स खेलना
घरेलू करियर | Domestic career
ईशान बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं।
ईशान किशन को ‘गुजरात लायंस’ ने 2016 की IPL नीलामी में 35 लाख रुपये में चुना था
ईशान घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।
आईपीएल डेब्यू: बनाम पंजाब किंग्स, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, 11 अप्रैल, 2016
आखिरी आईपीएल (IPL): बनाम गुजरात टाइटंस, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 26 मई, 2023

ईशान का अंतर्राष्ट्रीय करियर | Ishan International Career
अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप २०१६ के लिए भारतीय टीम के कप्तान थे।
ईशान किशन ने टी20 डेब्यू 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में 210 रनों की पारी खेली। ईशान किशन, जिन्होंने सिर्फ 126 गेंदों पर वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा।
श्रीलंका के खिलाफ ईशान किशन ने टी-20 मुकाबले में 56 बॉल खेलीं और 89 रन बनाए थे जिसके वजह से वह टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से एक पारी में बतोर विकेट कीपर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया।
ईशान किशन की महत्वपूर्ण सूचना
टेस्ट डेब्यू: बनाम वेस्टइंडीज, विंडसर पार्क, 12 जुलाई, 2023
वनडे डेब्यू: बनाम श्रीलंका, आर.प्रेमदासा स्टेडियम, 18 जुलाई, 2021
टी20 डेब्यू: बनाम इंग्लैंड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 14 मार्च, 2021
अभी विश्व कप 2023 के लिए चुने गये टिम में ईशान किशन का चयन हो गया है, वे विश्व कप में चुने जाने वाले बिहारी खिलाड़ी हैं।
क्रिकेट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिये क्लिक करें
नोट:- अगर आप ऐसे किसी भी बिहारी व्यक्तित्व को जानते हैं जो I Am Brand Bihar का हिस्सा बन सके तो उस से संबंधित जानकारी आप हमें admin@iambrandbihar.com शेयर कर सकते हैं या फिर Contact Us पेज पर हमसे जुड़ सकते हैं।*हम उस जानकारी को आपके नाम के साथ पब्लिश करेंगे।