बिहार के पहले | Bihar’s First

बिहार भारत का एक महत्वपूर्ण और प्राचीन राज्य है और यह भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है।1912 में बंगाल का विभाजन के फलस्वरूप बिहार नाम का राज्य अस्तित्व में आया। इसकी राजधानी पटना है और पूर्व में इसका नाम मगध था। डॉ राजेंद्र प्रसाद बिहार के पहले थे जो भारत के पहले राष्ट्रपति बने।

बिहार की जनसंख्या भारत के तीसरे सबसे बड़े राज्यों में से एक है लेकिन क्षेत्रफल की दृष्टि से ये भारत का बारहवां सबसे बड़ा राज्य है। 1936 में उड़ीसा बिहार से अलग हो कर अलग राज्य बना और 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक अलग राज्य बना।

प्राचीन काल में, बिहार एक महत्वपूर्ण साम्राज्य केंद्र था, जिसमें शिक्षा केंद्र और संस्कृति के गढ़ थे। इसका नाम ‘बिहार’ बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान ‘विहार’ शब्द से आया है, और ‘बिहार’ का अर्थ होता है ‘विहार’ का स्थल।

बिहार की जनसंख्या का अधिकांश हिस्सा ग्रामीण है, और केवल 11.3 प्रतिशत लोग नगरों में रहते हैं। इसके अलावा, बिहार के 58% लोग 25 वर्ष से कम आयु के हैं। आज हम इस पोस्ट माध्यम से ये जानेंगे कि बिहार में प्रथम (प्रथम बिहारी) कौन-कौन हुए

अधिक जानकारी के लिये क्लिक करें

बिहार के पहले

बिहार की चौहद्दी | Bihar’s Border

बिहार के उत्तर दिशा में नेपाल देश है, जबकि दक्षिण दिशा में झारखण्ड राज्य है। बिहार के पूर्व दिशा में पश्चिम बंगाल राज्य है और पश्चिम में उत्तर प्रदेश राज्य स्थित है। यह क्षेत्र गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के प्रदेश में स्थित है, और गंगा पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है।

Bihar's Border

बिहार के उत्तर दिशा मेंपश्चिम बंगाल राज्य
बिहार के दक्षिण दिशा मेंझारखण्ड राज्य
बिहार के पूर्व दिशा मेंपश्चिम बंगाल राज्य
बिहार के पश्चिम दिशा मेंउत्तर प्रदेश राज्य

बिहार के पहले | Bihar’s First

बिहार अपने गौरवपूर्ण इतिहास और पर्यटन स्थलों के लिए विख्यात है, बिहार हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मावलंबीयों के लिये प्रमुख तीर्थ स्थान है। बिहार कई महत्वपूर्ण लोगों का जन्मस्थली और कर्मभूमि रही है, यहाँ बिहार के प्रसिद्ध हस्तियों यानी की पहले बिहारी की विस्तृत सूची निम्नलिखित है:

बिहार के पहले मुख्यमंत्रीश्रीकृष्ण सिंह
बिहार के पहले राज्यपालजयरामदास दौलतराम
विधान सभा के पहले अध्यक्षरामदयालू सिंह
बिहार विधान सभा के प्रथम सभापतिराम दयालु सिंह (1937)
बिहार के पहले शिक्षा मंत्रीगणेश दत्त
बिहार के पहले मुस्लिम राज्यपालजाकिर हुसैन
बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्रीराबड़ी देवी
बिहार के पहले हरिजन मुख्यमंत्रीभोला पासवान शास्त्री
बिहार के पहले मुस्लिम मुख्यमंत्रीअब्दुल गफूर
बिहार के प्रथम दलित विधानसभा अध्यक्षउदय नारायण चौधरी
स्वतंत्रता के बाद पटना उच्च न्यायालय के पहले भारतीय मुख्य न्यायाधीशपंडित लक्ष्मीकांत झा
आजादी के बाद पटना हाई कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीशन्यायमूर्ति रेखा दोषित
पटना उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीशजस्टिस इंदु प्रभा सिंह
बिहार में प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेतारामधारी सिंह दिनकर
बिहार के पहले कविविद्यापति ठाकुर
बिहार में अशोक-चक्र के पहले पुरस्कार विजेतास्वर्गीय रणधीर वर्मा
बिहार से आईटीबीपी की पहली महिला लड़ाकू अधिकारीप्रकृति


भारत का पहला बिहार से | India’s First from Bihar

बिहार ने नये भारत के निर्माण में बहुत योगदान दिया है, यहाँ हम बिहार के योगदान को देखेंगे और अपने बिहार होने पर गौरवान्वित महसूस करेंगे।

India's First from Bihar

यहाँ हम प्रथम बिहारी यानी की बिहार के सबसे पहले लोग जिन्होंने सबसे पहले भारत निर्माण में योगदान दिया उनकी जानकारी लेंगे। यहाँ भारत में सबसे पहले बिहार से की सूची निम्नलिखित है:

भारत के पहले राष्ट्रपतिडॉ राजेंद्र प्रसाद (प्रथम बिहारी)
भारत के पहले गणितज्ञआर्यभट्ट
भारत के पहले संविधान सभा के अध्यक्षडॉ सच्चिदानंद सिन्हा (अस्थायी)
डॉ राजेंद्र प्रसाद (स्थायी) (प्रथम बिहारी)
महात्मा गांधी का पहला सत्याग्रह1917 में चंपारण (बिहार)।
भारत की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार (प्रथम बिहारी महिला)
भारत का पहला बीएसएनएल मोबाइल सेवा शुरू करने वाला पहला राज्यबिहार
भारत के पंचायती राज में महिलाओं को 50% आरक्षण देने वाला पहला राज्यबिहार

FAQs

बिहार का राष्ट्रीय भोजन क्या है?

बिहारी भोजन के रूप में लिट्टी-चोखा को पूरे विश्व में पहचान मिला हुआ है।

बिहार का पूराना नाम क्या है?

बिहार का पुराना नाम विहार और मगध था।

बिहार की भाषा कौन सी है?

बिहार की राजभाषा हिंदी है।

बिहार का सबसे पुराना जिला कौन सा है?

पूर्णिया जिला ना सिर्फ बिहार का बल्कि भारत के सबसे पुराने जिलों में से एक है और यह ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा वर्ष 1770 में जिला बनाया गया था।

बिहार का प्रमुख त्यौहार कौन सा है?

छठ पूजा बिहार का प्रसिद्ध और प्रमुख पर्व है।

नोट:- अगर आप ऐसे किसी भी बिहारी व्यक्तित्व को जानते हैं जो I Am Brand Bihar का हिस्सा बन सके तो उस से संबंधित जानकारी आप हमें admin@iambrandbihar.com शेयर कर सकते हैं या फिर Contact Us पेज पर हमसे जुड़ सकते हैं।*हम उस जानकारी को आपके नाम के साथ पब्लिश करेंगे।

1 thought on “बिहार के पहले | Bihar’s First”

Leave a Comment

क्या आप बिहार के इन 13 मशहूर खानपान के बारे में जानते हैं बिहार की 10 छुपी हुई और अनजान तथ्य Bihar jati janaganana 2023 Amazing facts about best colleges in Bihar